सिमडेगा, अगस्त 28 -- Simdega News: केरसई, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बगई गांव में शुक्रवार को बिजली करंट की चपेट में आने से 38 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान आश्विन डुंगडुंग पिता जॉन डुंगडुंग के रूप में हुई है।

घटना का विवरण आश्विन डुंगडुंग के घर तक बिजली का कनेक्शन नहीं पहुंचा है। बताया गया कि उसने बांस का पोल गाड़कर तार के माध्यम से अपने घर तक बिजली पहुंचाई थी। शुक्रवार को घर तक पहुंचाए गए बिजली के तार के बीच में टूट जाने के बाद वह उसे जोड़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अचानक तार में करंट प्रवाहित हो गया और वह उसकी चपेट में आ गया। करंट लगने से आश्विन गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे तत्काल कुरडेग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

मौत की पुष्टि वहां चिकित्सक डॉ. दिलीप ...