Simdega News: बिजली करंट लगने से महिला घायल,अस्पताल में कराया गया इलाज
सिमडेगा, अगस्त 20 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के लचरागढ़ मस्तीपुर निवासी सुशीला कंडुलना बिजली करंट लगने से घायल हो गईं। घटना गुरुवार की है। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया गया कि सुशीला कंडुलना दीवार का सहारा लेकर घर के अंदर जा रही थीं। इसी दौरान लगातार हो रही बारिश के कारण दरवाजा और दीवार भीगे हुए थे। इसी वजह से उनमें करंट प्रवाहित हो रहा था। दीवार के सहारे अंदर जाने के दौरान सुशीला को बिजली का जोरदार झटका लगा और वह गिर गई। घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद सदस्य बिरजो कंडुलना, सुनील भुइंया समेत स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और घायल सुशीला कंडुलना का हालचाल जाना। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: रहुई में करंट से आशा कार्यकर्ता झुलसी यह भी पढ़ें- Maharajganj New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.