सिमडेगा, जुलाई 15 -- Simdega News: बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के पालेमुंडा में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में बिजली नहीं रहने पर सांप और बिच्छुओं का डर हमेशा बना हुआ रहता है। ऐसे भी इन दिनों सांप कटी की घटना आजकल ज्यादा ही देखने को मिल रही है। गांव के देवकुमार सिंह, तुलाराम सिंह, दिनेश्वर प्रधान, लाल कुमार सिंह, पुनीत कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह ने विभाग से बिजली की आपूर्ति बहाल करने की बात कही है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...