सिमडेगा, जुलाई 8 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बिंतुका पंचायत भवन में फिया फाउंडेशन द्वारा पेसा नियामवली को लेकर एक दिनी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। मुखिया प्रीति बुढ़ एवं उप-मुखिया प्रभावती देवी की अध्यक्षता में बिंतुका पंचायत के सभी राजस्व ग्रामों के ग्राम प्रधानों, वार्ड सदस्यों, युवा लीडरों, अबुआ साथियों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का संचालन फिया फाउंडेशन के प्रशिक्षक मंतोष चौधरी, सुन्दरजीत सिंह एवं कोमल जोजो ने किया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षण का उद्देश्य अनुसूचित क्षेत्रों की ग्राम सभाओं को पेसा नियमावली-2025 के प्रावधानों से अवगत कराना तथा ग्राम सभा को अधिक सशक्त, सहभागी एवं निर्णय लेने में सक्षम बनाना था। प्रशिक्षण में ग्राम सभा की मासिक बैठक, कोरम, प्राकृतिक संसाधनो...