Simdega News: बाल संप्रेक्षण गृह के बालकों को मिली खेल सामग्री
सिमडेगा, अक्टूबर 23 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर शुक्रवार को बाल संप्रेक्षण गृह में आवासित बालकों के बीच विभिन्न खेल सामग्रियों का वितरण किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने के साथ उन्हें खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। बता दें कि पूर्व में पुलिस अधीक्षक ने बाल संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने वहां आवासित बालकों से बातचीत की थी। बातचीत के क्रम में बालकों ने खेलकूद के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की थी। बच्चों की मांग और उनके सर्वांगीण विकास के महत्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को खेल सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। यह भी पढ़ें- Simdega News: छात्रावासों से जिला पुस्तकालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.