Simdega News: बारिश से कई घर हुआ बुरी तरह से ध्वस्त
सिमडेगा, अगस्त 21 -- Simdega News: बोलबा, प्रतिनिधि। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से प्रखंड के पालेमुंडा नावाटोली निवासी गिल्बर्ट किंडो का मिट्टी का घर बुरी तरह से ध्वस्त हो गया। वहीं भानु लोहरा का घर भी गिर गया है। जबकि करंजटोली पालेमुंडा में भोरा महतो का घर गिर गया है। इससे इन ग्रामीणों के समक्ष काफी परेशानी हो रही है। बारिश के बीच घर गिरने से कई ग्रामीण दूसरे लोगों के घरों में शरण लिए हुए हैं। बेघर होने से उनके परिवार की हालत काफी दयनीय हो गयी है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है की उन्हें सहयोग किया जाय। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बरसात से गिरे कई घर, बाल बाल बचे परिजन यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारिश में मकान गिरा, बाल-बाल बचे परिवार के लोग यह भी पढ़ें- Latehar News: बारिश में गिरा खपरैल मकान,परिवार परेशान
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.