Simdega News: बारिश में विशाल पेड़ जड़ सहित गिरा, आईटीडीए कार्यालय का रास्ता जाम
सिमडेगा, अगस्त 26 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में मंगलवार की रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण एनएच-143 किनारे आईटीडीए कार्यालय के समीप एक विशाल जामुन का पेड़ जड़ सहित सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से आईटीडीए कार्यालय का मुख्य गेट पूरी तरह जाम हो गया। इससे कार्यालय आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेड़ की चपेट में आने से आसपास की एक-दो दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पेड़ के सड़क किनारे गिरने के कारण आवागमन भी प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ काफी बड़ा होने के कारण उसे हटाने में परेशानी हो रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पेड़ को हटाने की मांग की है, ताकि आईटीडीए कार्यालय का रास्ता खुल सके और आवागमन सामान्य हो सके।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.