सिमडेगा, अगस्त 19 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में लगातार हो रही बारिश ने सड़कों की बदहाली को और उजागर कर दिया है। बारिश के कारण शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सड़कों की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। कच्ची सड़कें जहां कीचड़ में तब्दील हो गई हैं। वहीं पक्की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं हो पा रहा है। इससे दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ गया है। जिले की प्रमुख सड़कों में शामिल एनएच-143 की स्थिति भी कई जगह खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी और बढ़ गई है। कई स्थानों पर वाहन चालकों को गड्ढों से बचने के लिए अचानक दिशा बदलनी पड़ती है। जिससे हादसे की आशंका बनी ...