सिमडेगा, जुलाई 16 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। लगातार हो रही बारिश के बाद जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल केलाघाघ डैम का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर में वृद्धि के बाद डैम के तीन गेट खोल दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: बारिश के बीच कंट्रोल रूम ऑपरेटर के भरोसे गालूडीह बराज, अधिकारी नदारददृश्य और आकर्षण बहते पानी की गर्जना और चारों ओर फैली हरियाली ने केलाघाघ डैम की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। बारिश के बाद डैम के आसपास की पहाड़ियां हरे रंग की चादर ओढ़े नजर आ रही हैं। बादलों से घिरा आसमान, घने जंगल और डैम से बहता पानी ऐसा दृश्य प्रस्तुत कर रहे हैं जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं।पर्यटक अनुभव कई पर्यटक यहां प्रकृति का आनंद लेने के साथ-साथ यादगार तस्वीरें और वीडियो भी बना रहे हैं। लोगों का कहना है कि मानसून के मौ...