सिमडेगा, जुलाई 6 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। सीएचसी सभागार में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी दिलीप कुमार बेहरा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मियों एवं चिकित्सकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं एवं समाधान के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर स्वास्थ्य केन्द्रों में बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा की गई। कर्मियों द्वारा अपने समस्याओं को अवगत कराया। साथ ही अपने कार्य करने में हो रही परेशानियों को बताया गया। फिल्ड में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को बायोमैट्रिक उपस्थिति बनाने में हो रही दिक्कतें के बारे में भी चर्चा की गई। एमओवाईसी ने सभी समस्याओं को सुना एवं समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिये। यह भी पढ़ें- Auraiya News: अब फिंगरप्रिंट से तय होगी ड्यूटी, मेडिकल कॉलेज में सख्त ह...