Simdega News: बाबाधाम जाने के लिए विशेष व्यवस्था नहीं, निजी वाहनों से रवाना हो रहे हैं कांवड़िये
सिमडेगा, जुलाई 30 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। श्रावणी मेले को लेकर जहां रांची सहित राज्य के कई जिलों में विशेष ट्रेन और बस सेवाओं की व्यवस्था की गई है। वहीं सिमडेगा जिले में अब तक ऐसी कोई विशेष परिवहन सुविधा शुरू नहीं की गई है। स्थानीय स्तर पर न तो बाबाधाम के लिए स्पेशल बस चलाई जा रही है और न ही किसी विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है। जिले से हर वर्ष सीमित संख्या में श्रद्धालु बाबाधाम जलाभिषेक के लिए रवाना होते हैं। इसी कारण अब तक अतिरिक्त परिवहन सुविधा की आवश्यकता महसूस नहीं की गई। अधिकांश श्रद्धालु रांची अथवा हटिया होकर ट्रेन का सहारा लेते हैं। यह भी पढ़ें- देवघर-पटना मेमू का अशोकधाम हॉल्ट पर अस्थायी ठहराव जबकि कई श्रद्धालु निजी वाहनों से यात्रा कर रहे हैं। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.