Simdega News: बानो के सुदूरवर्ती क्षेत्र में डीएल शिविर का आयोजन
सिमडेगा, जुलाई 6 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के निर्देशानुसार जिला परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग लाईसेंस शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड की अति सुदूरवर्ती कनारोवा पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय वाहन चालक एवं युवा शामिल हुए। आवश्यक दस्तावेजों की जांच एवं ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत कई वाहन चालकों को मौके पर ही इंस्टेंट लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया। मौके पर उपस्थित अभ्यर्थियों को डीटीओ संजय कुमार बाखला ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात नियमों का पालन करने का संदेश भी दिया गया। यह भी पढ़ें- दो दिवसीय शिविर में सोमवार को पहले दिन 55 लोगों को दिया गया लर्निंग लाइसेंस ग्रामीणों ने डीसी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.