सिमडेगा, जुलाई 3 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बादलुंग गांव में रौतिया समाज की सामाजिक बैठक सह रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता फागु साय ने की। बैठक में समाज की एकता, शिक्षा के प्रसार तथा विभिन्न सामाजिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए रौतिया समाज के प्रखंड अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए सभी लोगों को संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षा को विकास का सबसे मजबूत आधार बताते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने पर जोर दिया। साथ ही सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने और आपसी भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। बैठक में समाज के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया तथा समाज को मजबूत और संगठित बनाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय भागीद...