सिमडेगा, अगस्त 11 -- Simdega News: पाकरटांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कैरबेड़ा के पास बाइक की टक्कर से आरक्षी अजय लकड़ा घायल हो गए। घटना मंगलवार की है। बताया गया कि आरक्षी अपने सहकर्मियों के साथ बाइक गश्ती पर थे। कैरबेड़ा के पास किसी काम से रुके थे, तभी पीछे से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से वे कंधे पर टंगी बंदूक सहित सड़क पर गिर पड़े और कंधे में गंभीर चोट लगी। घटना के बाद उन्हें सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...