Simdega News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत
सिमडेगा, अगस्त 4 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में टांगरटोली मोड़ के समीप एक अज्ञात बाइक की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लसिया महुआटोली निवासी रोशन केरकेट्टा के रूप में हुई है। रोशन मंगलवार को अपने एक मित्र के साथ लसिया साप्ताहिक बाजार गए थे। बाजार से दोनों पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान टांगरटोली मोड़ के समीप पीछे से तेज गति से आए एक अज्ञात बाइक सवार ने रोशन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी घटनास्थल पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल रोशन को सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना मिलते ही कोलेबिरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.