Simdega News: बाइक और स्कूल बस में टक्कर, तीन घायल
सिमडेगा, नवम्बर 13 -- Simdega News: जलडेगा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बालडेगा गांव स्थित मनोहर डाउन के समीप बाईक और स्कूल बस के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में जुवेल लुगुन (25), सुनील लुगुन (30) और दिलीप तोपनो (35) शामिल हैं। तीनों ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कहुपानी गांव के निवासी हैं। इनमें एक की हालत गंभीर बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। - यह भी पढ़ें- Dumka News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 16 वर्षीय किशोर की मौत, पांच घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.