Simdega News: बलदेव साहू बनें हुरदा मंडल भाजपा अध्यक्ष
सिमडेगा, जुलाई 8 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। भाजपा ने बानो प्रखंड के हुरदा मंडल का अध्यक्ष बलदेव साहू को प्रतिनियुक्त किया है। उनके मंडल अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। बताया गया कि बलदेव साहू लंबे समय से एक सक्रिय समाजसेवी के रूप में क्षेत्र में कार्य करते रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे हमेशा आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और उनके समाधान के लिए प्रयासरत रहते हैं। उनके मंडल अध्यक्ष बनने से संगठन को नई मजबूती मिलने के साथ-साथ पार्टी की गतिविधियों में भी तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.