Simdega News: बढ़ने लगा सर्पदंश का कहर, एक महीने में आए 61 मामले, छह की मौत
सिमडेगा, जुलाई 3 -- Simdega News: सिमडेगा जिले में बारिश शुरू होते ही जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों से घिरे सिमडेगा के ग्रामीण इलाकों में जहरीले सांपों का खतरा बढ़ गया है। पिछले एक महीने में केवल सदर अस्पताल में सर्पदंश के 61 मरीज पहुंचे। जिनमें छह लोगों की मौत हो गई। हालांकि जिलेभर के आंकड़े इससे भी अधिक हो सकते हैं। बारिश के दौरान बिलों में पानी भरने और उमस बढ़ने के कारण सांप बाहर निकलकर रिहायशी क्षेत्रों तक पहुंच रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में अधिकांश घर कच्चे होने तथा कई लोग जमीन पर सोने के कारण सर्पदंश की घटनाएं अधिक हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में सर्पदंश से होने वाली मौतों का एक बड़ा कारण अंधविश्वास भी है। कई ग्रामीण सांप काटने के बाद पहले ओझा-गुणी के पास झाड़-फूंक कराने चले जाते हैं। हालत गंभीर होने पर ही मरीज को अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.