सिमडेगा, नवम्बर 28 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। लचरागढ़ स्थित संत वियान्नी उच्च विद्यालय मैदान में 37वीं एम भास वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने खेल ध्वज फहराकर एवं ओलंपिक मशाल प्रज्वलित कर किया। इस दौरान चार विद्यालयों के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। मौके पर विधायक ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बेहद जरूरी है। पढ़ाई से मानसिक और खेलकूद से शारीरिक विकास होता है। गाब्रियल ब्रदर धर्म समाज द्वारा संचालित यह विद्यालय क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहा है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: बेथनी कॉन्वेंट स्कूल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम यहां के बच्चे प...