Simdega News: बचपन प्ले स्कूल में फैंसी ड्रेस एवं डांडिया नृत्य का आयोजन
सिमडेगा, अक्टूबर 17 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बचपन प्ले स्कूल टुकुपानी में शनिवार को दुर्गापूजा के मौके पर फैंसी ड्रेस एवं डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। मौके पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में बिखेरी छटा, डांडिया नृत्य से बांधा समां। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न आकर्षक रूप धारण कर अपनी कला और रचनात्मकता का परिचय दिया। वहीं, डांडिया नृत्य के दौरान बच्चों ने पारंपरिक गीतों की धुन पर शानदार प्रस्तुति दी। उनकी मनमोहक अदाओं और उत्साह ने पूरे वातावरण को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: स्कूलों में डांडिया की धूम, सांस्कृतिक प्रस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.