Simdega News: फैजल खान की विराट पारी के दम पर स्क्वायड क्रिकेट क्लब ने जीता उद्घाटन मैच
सिमडेगा, अक्टूबर 25 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। फैजल खान की विराट शतकीय पारी के दम पर स्क्वायड क्रिकेट क्लब ने सिमडेगा अंडर-16 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। रविवार को अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्क्वायड क्रिकेट क्लब ने पायवोट क्रिकेट क्लब ए को 156 रनों से करारी शिकस्त दी। झामुमो जिला सचिव शफीक खान के पुत्र फैजल खान ने 102 गेंदों पर 118 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम की जीत की नींव रखी। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। सिमडेगा क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस लीग में जिले के 16 क्लब हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में एसोसिएशन के उपसचिव सह नप उपाध्यक्ष दीपक रिंकू और उपाध्यक्ष आशीष शास्त्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.