सिमडेगा, सितम्बर 29 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के छोटकेतुंगा स्थित प्रस्तावित उच्च विद्यालय कुरुचडेगा मैदान में प्रेरणा क्लब छोटकेतुंगा के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन से क्वार्टर फाइनल तक खिलाड़ियों ने जोश और जुनून से भरपूर प्रदर्शन किया। मैदान में आसपास के गांवों से खेलप्रेमियों की भीड़ उमड़ी। उद्घाटन मैच स्कूल बालक वर्ग में एसएस 2 हाई स्कूल कोलेबिरा बनाम मॉनफोर्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल लचरागढ़ के बीच हुआ। लेकिन कोलेबिरा की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की। सीनियर बालक वर्ग में एफसी जकजोर ने शंकर ब्रदर्स को 2-0 से हराया। इंद्रा द टाइगर जय प्रकाश एफसी और काल ब्रदर्स का मुकाबला भी रोमांचक रहा। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...