सिमडेगा, सितम्बर 2 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर लचरागढ़ में खेलोत्सव के तीसरे दिन छात्राओं ने फुटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। फुटबॉल और वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबले मैदान पर छात्राओं ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फुटबॉल का पहला मैच एकलव्य दल बनाम आरुणि दल के बीच खेला गया। जिसमें एकलव्य दल ने 1-0 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरा मैच भरत दल बनाम शिवाजी दल के बीच खेला गया जिसमें भरत दल ने 3-1 के स्कोर से मुकाबला अपने नाम किया। वॉलीबॉल एकलव्य बनाम आरुणि दल और भरत बनाम शिवाजी दल के बीच खेले गए, जिनमें शानदार प्रदर्शन करते हुए एकलव्य दल और भरत दल विजयी रहे।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...