Simdega News: फिट इंडिया के संडेज ऑन साइकिल का 100वां संस्करण आज
सिमडेगा, नवम्बर 28 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत संडेज ऑन साइकिल का 100वां संस्करण 29 नवंबर को आयोजित होगा। इस अवसर पर सिमडेगा में सुबह 8 बजे साइकिल रैली निकाली जाएगी। रैली अल्बर्ट एक्का स्टेडियम से शुरू होकर सिमडेगा कॉलेज तक जाएगी और वापस स्टेडियम लौटेगी। प्रतिभागियों को सुबह 7:30 बजे तक स्टेडियम पहुंचने की अपील की गई है। आयोजन की थीम पेडलिंग टुवर्ड्स इंडियाज ओलंपिक ड्रीम रखी गई है। इसका उद्देश्य फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और ओलंपिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। देशभर के सभी जिलों में आयोजित इस कार्यक्रम में नागरिकों से उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की गई है। - यह भी पढ़ें- Kodarma News: संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण पर निकलेगी साइकिल रैली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.