सिमडेगा, अगस्त 21 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर पुलिस ने फरार एक वारंटी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। बताया गया कि विश्राम डांग के खिलाफ बानो थाना में कांड संख्या 51/20 के तहत मामला दर्ज था। बताया गया कि आरोपी पुलिस के डर से एक वर्ष से अधिक समय से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा तकनिकी अनुसंधान एवं मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। - यह भी पढ़ें- Bokaro News: ओरमो में महिला सशक्तिकरण पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...