Simdega News: फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार
सिमडेगा, अक्टूबर 24 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। पहचान के कथित दुरुपयोग के मामले में फरार चल रहे मां-बेटे के खिलाफ रेंगारीह पुलिस ने शनिवार को न्यायालय से जारी इश्तेहार के अनुपालन में आरोपियों के घर और मोहल्ले में नोटिस चिपकाया है। पुलिस के अनुसार निर्धारित एक माह के भीतर न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर आरोपियों के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जा सकती है। मामला रेंगारीह थाना कांड संख्या 12/26, के तहत मामला दर्ज है। प्राथमिकी में डुमरटोली निवासी किशोरी टोप्पो उर्फ क्लोदिया कुजूर और उनके पुत्र दिलीप तिर्की को आरोपी बनाया गया है। शिकायतकर्ता क्लोदिया टोप्पो का आरोप है कि किशोरी टोप्पो ने कथित तौर पर उनकी पहचान का इस्तेमाल कर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में सरकारी नौकरी हासिल करने का भी आरोप लगाया गया है।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.