Simdega News: प्रेम, शांति और सेवा का संदेश लेकर आगे बढ़ें: विधायक
सिमडेगा, अक्टूबर 4 -- Simdega News: पाकरटांड़, प्रतिनिधि। क्रूसकेला में संत फ्रांसिस असीसी का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। मौके पर विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया। पल्ली पुरोहित फा. फेलिक्स के नेतृत्व में फादर अंशु आनंद तिडू और फादर अलेक्सियुस ने मिस्सा अनुष्ठान कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोग उपस्थित थे। संत फ्रांसिस असीसी के जीवन एवं उनके संदेशों को याद किया। मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि संत फ्रांसिस असीसी ने पूरी दुनिया को प्रेम, शांति, सादगी और सेवा का रास्ता दिखाया। आज के समय में समाज में बढ़ती नफरत और आपसी दूरियों को प्रेम और भाईचारे से ही खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा संत फ्रांसिस का जीवन हमें गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना ही सच्ची सेवा है। विधायक ने कहा कि संत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.