Simdega News: प्रांत स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता सह शैक्षिक मेले के तैयारी की हुई समीक्षा
सिमडेगा, अक्टूबर 28 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। लचरागढ़ स्थित विवेकानन्द शिशु विद्या मंदिर उवि परिसर में एक एवं 2 नवंबर को आयोजित होने वाले प्रांत स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता सह शैक्षिक मेले की तैयारियों को लेकर आचार्य परिवार की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र साहू ने की। इसमें प्रांत शिक्षा प्रमुख सुभाष चन्द्र दुबे उपस्थित थे। बैठक का शुभारंभ ब्रह्मनाद के साथ हुआ। सुभाष चन्द्र दुबे ने कहा कि टीएलएम केवल मॉडल नहीं बल्कि गुरु-शिष्य के बीच ज्ञान का सेतु है। इसके माध्यम से कठिन विषयों को सरल और रोचक बनाकर बच्चों में जिज्ञासा एवं सीखने की प्रवृत्ति विकसित की जा सकती है। बैठक में स्वागत, मंच संचालन, भोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा और प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.