Simdega News: प्रपत्र 6 एवं 8 भरने की अंतिम तिथि 30 को
सिमडेगा, सितम्बर 24 -- Simdega News: कोलेबिरा। एसआईआर के अंतर्गत प्रपत्र 6 एवं 8 भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। जिसे लेकर सीओ सह बीडीओ अनूप कच्छप ने योग्य नागरिकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना चाहते हैं, वे प्रपत्र 6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं जिन मतदाताओं को मतदाता सूची में अपने नाम या अन्य विवरण में सुधार कराना है वे प्रपत्र 8 भर सकते हैं। योग्य नागरिक अपने संबंधित बीएलओ के पास जाकर निर्धारित प्रपत्र प्राप्त कर उसे भरकर जमा कर सकते हैं। बीडीओ ने सभी पात्र नागरिकों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर प्रपत्र जमा करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.