सिमडेगा, अगस्त 21 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार से शुक्रवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जागरूकता प्रचार वाहन को प्रखंड कृषि पदाधिकारी गुणवंत प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया गया कि यह प्रचार वाहन प्रखंड की सभी पंचायतों और गांवों में घूम-घूमकर किसानों को जागरूक करेगा। योजना की जानकारी: किसानों को सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि या प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान होने पर मिलने वाले मुआवजे और बीमा कराने की प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा। गुणवंत प्रसाद ने कहा कि किसान भाई समय पर अपनी फसलों का बीमा जरूर कराएं। ताकि किसी भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिल सके। यह भी पढ़ें- लाभ के लिए समय से कराएं फसल बीमा उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अंतिम तिथि 31 अगस्त से पहले अपने नजदीकी प्रज्ञ...