Simdega News: प्रधानमंत्री आवास योजना में 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप
सिमडेगा, सितम्बर 4 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए मिली दूसरी किस्त की राशि में से 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। कोलेबिरा प्रखंड की रैसिया पंचायत के बोंगराम निवासी आवास लाभुक बसंती देवी ने स्वयंसेवक विजय नाग और बिचौलिया दुबेश्वर मेहर पर राशि लेने के बावजूद आवास निर्माण पूरा नहीं कराने का आरोप लगाया है।
आवास निर्माण का मामला बसंती देवी के अनुसार करीब तीन वर्ष पहले उनका प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। पहली किस्त में मिले 40 हजार रुपये से उन्होंने दरवाजा लेवल तक निर्माण कराया। इसके बाद दूसरी किस्त के रूप में 85 हजार रुपये उनके खाते में आए। आरोप है कि आवास की ढलाई कराने के नाम पर स्वयंसेवक और बिचौलिए ने उनसे राशि की मांग की और कथित रूप से धमकी देकर 80 हजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.