सिमडेगा, अक्टूबर 21 -- Simdega News: जलडेगा, प्रतिनिधि। आस्था और विश्वास का प्रतिक दशहरा पर्व मां दुर्गा के विसर्जन एवं रावण दहन के साथ प्रखंड में शांति एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हो गया। विसर्जन जुलूस कोनमेरला शिव मंदिर चौक से निकली जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भजन कीर्तन पर झूमते हुए माँ दुर्गा की जयकारे लगा रहे थे। श्रद्धालु नाचते गाते सरोवर तक पहुचें, जहां पुरोहितों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमाओं को सरोवर में विश्राम दिया गया। वहीं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शंकर दास, पंकज कुमार, मुकेश साहू, सुनील साहू, महावीर साहू, जगत नाग, जगेश्वर साहू, प्रदीप सिंह, पुनीत प्रसाद, रमेश साहू, अर्जुन दुबे, निशांत दुबे, सचिन साहू आदि सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान ...