Simdega News: प्रतिबंधित गोवंशीय मांस के परिवहन मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
सिमडेगा, अगस्त 16 -- Simdega News: कोलेबिरा। थाना क्षेत्र के श्रीकोंडकेरा क्षेत्र में पुलिस ने 14 किलो प्रतिबंधित मवेशी के मांस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार लोगों में गांव के मुन्ना लोहरा, परबिना टेटे, कमल केरकेट्टा और रोहित डुंगडुंग शामिल हैं। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया था। जांच के क्रम में पुलिस ने 14 किलो गो वंशीय मांस के साथ उक्त चारों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की बाईक भी जब्त कर ली। इस संबंध में कोलेबिरा थाना में केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Palamu News: 10 मवेशी लदा पिकअप वाहन जब्त, पेशेवर तस्कर गिरफ्तार मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.