Simdega News: प्रखण्ड स्तरीय ग्राम सभा मंच की बैठक आज
सिमडेगा, सितम्बर 28 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखण्ड स्तरीय ग्राम सभा मंच बानो की बैठक मंगलवार को दिन के 10 बजे पंचायत भवन बानो में आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रखण्ड अंतर्गत सभी ग्राम सभाओं के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। बैठक के मुख्य विषयों में आदिवासी विकास स्वावलम्बी सहकारिता समिति के द्वारा नामांकन हेतु चर्चा तथा आगामी कार्ययोजना एवं संगठनात्मक रणनीति का निर्धारण शामिल है। प्रखण्ड स्तरीय ग्राम सभा मंच बानो के अध्यक्ष विलकन बगरैला, सचिव मनिष हेमरोम और कोषाध्यक्ष हरिकिशोर साय ने सभी संबंधित ग्राम सभा पदाधिकारियों एवं साथियों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.