सिमडेगा, जुलाई 14 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के समीप प्रखंड स्तरीय ऑस्टियोआर्थराइटिस आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के लगभग 80 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के दौरान मरीजों को जोड़ों के दर्द, गठिया एवं हड्डियों से संबंधित समस्याओं के बारे में चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही सभी लाभुकों के बीच निशुल्क आयुष दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में आयुष चिकित्सक डॉ. नेहा तिर्की ने बताया कि समय पर जांच, नियमित योगाभ्यास और संतुलित जीवनशैली अपनाकर ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी समस्याओं से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। योग प्रशिक्षक उर्मिला देवी और खुदीराम सिंह ने उपस्थित लोगों को जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी योग एवं व्यायाम की जानकारी दी। शिविर के सफल संचालन में सहियाओं की महत्व...