Simdega News: प्रखंड स्तरीय ऑस्टियोआर्थराइटिस आयुष शिविर का आयोजन
सिमडेगा, अगस्त 4 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के समीप मंगलवार को प्रखंड स्तरीय ऑस्टियोआर्थराइटिस आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के लगभग 65 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के दौरान मरीजों को जोड़ों के दर्द, गठिया एवं हड्डियों से संबंधित समस्याओं के बारे में चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही सभी लाभुकों के बीच निशुल्क आयुष दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में आयुष चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि समय पर जांच, नियमित योगाभ्यास और संतुलित जीवनशैली अपनाकर ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी समस्याओं से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.