सिमडेगा, जुलाई 4 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पीडीजे की विशेष अदालत ने शनिवार को पोक्सो एक्ट के एक आरोपी अमित बैठा को 20 वर्ष कैद और बीस हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है।

मामले का विवरण इस मामले में कोलेबिरा में थाना कांड संख्या 67/22 के तहत मामला दर्ज है। बताया गया कि विगत 01 नवंबर 22 की रात को थाना क्षेत्र में रहकर पढ़ाई करने वाली नाबालिग लड़की अपनी सहेलियों के साथ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुई थी।

घटना का समय जहां से वह अपने सहेलियों के साथ देर रात अपने लॉज लौटी। जहां उन्हें लॉज में ताला लटका दिखा। तब वे लोग अपने वार्डन की तलाश में वापस कार्यक्रम स्थल की तरफ जाने लगी।

आरोप और कार्रवाई इसी दौरान कुछ लड़के उनको दौड़ाने लगे। तब पीड़िता के साथ चल रही उसकी सहेलियां दौड़ कर भाग गई। लेकिन पीड़ित उन लड़कों में से एक अमि...