Simdega News: पैकेट दूध को बार-बार उबालने से बचें, मिलावट का संदेह होने पर कराएं जांच
सिमडेगा, अक्टूबर 28 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में दूध की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिले में मिलावट के मामलों में अब तक आठ लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी को सजा नहीं मिलने की बात सामने आई है। दूध की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा को लेकर आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लोगों को पैकेट वाले पाश्चुरीकृत दूध को सही तरीके से इस्तेमाल करने और मिलावटी दूध के शुरुआती संकेतों की पहचान करने की जानकारी दी जा रही है। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी विकास कुमार के अनुसार, पाश्चुरीकृत दूध को निर्धारित तापमान पर गर्म कर तुरंत ठंडा किया जाता है। जिससे उसमें मौजूद अधिकांश हानिकारक रोगाणु नष्ट हो ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.