सिमडेगा, अगस्त 27 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु मंदिर बनदुर्गा मालसाड़ा में गुरुवार को रक्षाबंधन महोत्सव हर्षोल्लाह उत्साह एवं भारतीय संस्कृति की गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जगरनाथ सिंह ने कहा कि यह पर केवल भाई बहन के प्रेम का नहीं बल्कि प्रेम विश्वास सुरक्षा संस्कार और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला पर्व है। इस अवसर पर विद्यालय के भैया बहनों के बीच निबंध प्रतियोगिता एवं मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से भैया बहनों ने रक्षाबंधन पर के महत्व एवं भारतीय संस्कृति एवं भाई बहन की पवित्र संबंध पर अपने विचार प्रस्तुत किया वह मेहंदी प्रतियोगिता में छात्रों ने सुंदर एवं आकर्षक मेहंदी डिजाइनों के माध्यम से अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी प...