सिमडेगा, सितम्बर 22 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। राज्य कमेटी के निर्देश पर पेंशनर समाज जिला कमेटी के लोगों ने पेंशनरों से जुड़ी छह सूत्री मांगों को लेकर विधायक भूषण बाड़ा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मांग पत्र विधायक को सौंपते हुए इसे प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का अनुरोध किया। विधायक ने पेंशनरों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए मांग पत्र को भारत सरकार तक भेजने का आश्वासन दिया। पेंशनर समाज ने 25 मार्च 2025 को भारत सरकार द्वारा पारित पेंशनर विरोधी वेलिडेशन एक्ट को निरस्त करने की मांग की। साथ ही भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम के तहत विधवा बहू, परित्यक्त अथवा विधवा पुत्री को पारिवारिक इकाई के मानक अधिकार में शामिल करने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने लोक शिकायत, विधि एवं न्याय संबंधी विभागीय संसदीय समिति की 10 दिसंबर 2021 की 11...