सिमडेगा, जुलाई 22 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में बुधवार को वीर शहीद थॉमस सोरेंग अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष पतरस एक्का की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 25 जुलाई को दोपहर 3 बजे से शुरू होने वाले फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। आयोजन समिति ने स्वागत मंडली, मंच संचालन, खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, मैदान की व्यवस्था, सफाई, मेडिकल टीम समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए सदस्यों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा किया। वहीं समापन समारोह के अवसर पर वीर शहीद थॉमस सोरेंग की पत्नी एवं उनके परिवार के सदस्यों को आमंत्रित कर सम्मानित करने का निर्णय हुआ। यह भी पढ़ें- Simdega News: श्रद्धांजलि फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 26 से बैठक के दौरान आयोज...