सिमडेगा, अक्टूबर 6 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा को लेकर नप कार्यालय में शहर क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। मौके पर मुख्य रुप से नप अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल एवं कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद तिर्की उपस्थित थे। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और पंडालों के आसपास की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई। समिति के पदधारियों ने पंडालों तक पहुंचने वाले मार्गों की मरम्मत, मुख्य सड़कों एवं पूजा पंडालों के आसपास स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, बड़े पेड़ों की डालियों की छंटाई, नाली की सफाई एवं पानी निकासी, पंडालों में पेयजल की व्यवस्था तथा नियमित साफ-सफाई कराने की मांग रखी गई। यह भी पढ़ें- Nawada News: नियम और ...