सिमडेगा, अक्टूबर 12 -- पूजा पंडालों में पार्किंग की समस्या Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा के दौरान मां दुर्गा के दर्शन के लिए शहर के पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। शाम ढलते ही परिवार के साथ पूजा घूमने निकलने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में श्रद्धालुओं के सामने सबसे बड़ी समस्या अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करने की होती है। शहर में कुल दस पूजा पंडाल हैं। जिनमें गांधी मैदान और कुंज नगर पूजा पंडाल में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। वहीं शेष पूजा पंडालों के आसपास पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोग मजबूरी में सड़क किनारे और पंडालों तक जाने वाली गलियों में वाहन खड़ा करते हैं। जिससे यातायात प्रभावित होने और जाम लगने की आशंका बनी रहती ह...