Simdega News: पुलिस ने 178 किलो जावा महुआ और 15 लीटर शराब नष्ट
सिमडेगा, अक्टूबर 9 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एक से सात अक्टूबर तक विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले जावा महुआ और शराब को नष्ट किया। पुलिस ने अभियान के दौरान 178 किलो जावा महुआ और 15 लीटर महुआ शराब नष्ट की। साथ ही अवैध शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया। यह अभियान संबंधित थाना और ओपी प्रभारियों के नेतृत्व में चलाया गया। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.