Simdega News: पुलिस ने 128 चोरी व गुम मोबाइल किया बरामद, वास्तविक स्वामियों को सौंपे
सिमडेगा, अगस्त 25 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। स्मार्टफोन खो जाना किसी बुरे सपने से कम नहीं होता। उसमें मौजूद जरूरी दस्तावेज, संपर्क, तस्वीरें और निजी जानकारी की चिंता के साथ नया मोबाइल खरीदने का आर्थिक बोझ भी लोगों को परेशान करता है। ऐसे में सिमडेगा पुलिस के ऑपरेशन विश्वास ने 128 लोगों के चेहरों पर फिर मुस्कान ला दी। पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और लगातार प्रयासों के जरिए ओडिशा, गुजरात, छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों से 128 चोरी एवं गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए और मंगलवार को पुलिस केंद्र सिमडेगा में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के नेतृत्व में आयोजित वितरण कार्यक्रम में जब मोबाइल वापस मिला, तो लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी। किसी के लिए मोबाइल में वर्षों पुरानी तस्वीरें थीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.