Simdega News: पुलिस ने बेहोश महिला को अस्पताल में कराया भर्ती
सिमडेगा, अक्टूबर 28 -- Simdega News: बांसजोर, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुर्लोडीपा में बेहोशी की हालत में मिली अज्ञात महिला को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस टीम द्वारा मानवीय संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए महिला को महिला वार्ड सदस्य के सहयोग से सरकारी वाहन द्वारा इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बीरमित्रापुर पहुंचाया गया। साथ ही अज्ञात महिला की पहचान एवं उसके परिजनों का पता लगाने हेतु आसपास के थानों से संपर्क स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जिला पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सहायता हेतु सदैव तत्पर है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.