Simdega News: पुलिस ने जुआडियो के पास से करीब 42 हजार रुपए किए जब्त
सिमडेगा, सितम्बर 24 -- Simdega News: पुलिस ने जुआडियो के पास से करीब 42 हजार रुपए किए जब्त सिमडेगा, प्रतिनिधि।कोलेबिरा पुलिस ने लचरागढ़ के कोम्बाकेरा से नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर करीब 42 हजार रुपये नगद, दो बंडल ताश, मोबाइल फोन और 14 दोपहिया व चार पहिया वाहन जब्त किए। एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि 21 सितंबर की रात करीब 11 बजे कोम्बाकेरा में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेले जाने की पुलिस को सूचना मिली थी। एसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया। साथ ही मंगलवार को छापेमारी के दौरान जुआ खेल रहे नौ लोगों को पकड़ा गया। यह भी पढ़ें- Faridabad News: दयालपुर में जुए के अड्डे पर छापा, 14 गिरफ्तार वहीं आरोपियो के पास से पुलिस ने 14 वाहन और मोबाइल भी जब्त किया है।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.