Simdega News: पुलिस ने जब्त किया 105 पैकेट गांजा, चालक फरार
सिमडेगा, अगस्त 11 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। कोलेबिरा पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में एक कार से 105 पैकेट गांजा बरामद किया है। घटना सोमवार के रात की है। बताया गया कि चेकनाका के समीप पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में सिमडेगा की ओर से रांची की ओर जा रही कार चालक पुलिस को देखकर कुछ दूर पहले ही सड़क किनारे कार को छोड़ कर भाग गए। काफी देर तक गाड़ी खड़ी रही। पुलिस को शक हुई तो गाड़ी के समीप पुलिस बल को तैनात किया गया। परंतु रात भर कोई नहीं आया। मंगलवार की सुबह कार का शीशा उतारकर गाड़ी को खोला गया तो उसके अंदर चार बोरा में कुल 105 पैकेट गांजा रखा हुआ पाया गया। पुलिस गांजा और कार के कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। मौके पर सीआई भिखारी राम, बीडीओ अनुप कच्छप, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.