सिमडेगा, जुलाई 5 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चंदनटोली मोड़ के समीप रविवार को पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस टीम ने वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, वाहन के आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। उन्होंने सभी वाहन चालकों से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, वाहन के आवश्यक कागजात साथ रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस प्रकार का जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: फलका में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...