Simdega News: पुलिस ने चलाया व्यापक जनजागरूकता अभियान
सिमडेगा, अगस्त 28 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर कम्यूनिटी पुलिसिंग मोर पुलिस मोय पुलिस के तहत जिले के सभी थाना एवं ओपी. क्षेत्रों में आमजन की सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मानव तस्करी, सड़क सुरक्षा, सर्पदंश से बचाव एवं प्राथमिक उपचार, साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव, महिला उत्पीड़न, बाल संरक्षण, डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुप्रथाओं के दुष्परिणाम एवं उनसे संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी आमजन को दी गई। साथ ही लोगों को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अपराध अथवा सामाजिक कुप्रथा की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस को उपलब्ध कराना प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।-
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.